सम्भल । पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई एवं क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी यातायात संभल के निर्देशन में सम्भल सदर कोतवाली क्षेत्र में वाजिद पुरम बाईपास असमोली रोड पर ड्यूटी के दौरान मुख्य आरक्षी सचिन कुमार द्वारा डिजिटल रोड सेफ्टी अभियान “परवाह” के अंतर्गत यात्रियों को यातायात नियमों के बारे में बताया गया। कि हम सड़क पर कैसे सुरक्षित चल सकते हैं ।जिसमें मुख्य रूप से तेज रफ्तार से वाहन ना चलाएं और शराब के नशे में वाहन ना चलाएं हमेशा बाई तरफ चलें दो पहिया वाहन पर हमेशा हेलमेट पहने और चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट पहने और जब भी रात्रि में यात्रा करें

तो अपने वाहन की हेडलाइट और इंडिकेटर को सही से चेक कर लें और बताया गया कि गर्मियों के मौसम में टायर अच्छी क्वालिटी के होने चाहिए घिसे पीटे नहीं होने चाहिए क्योंकि हम सुरक्षित चल रहे हैं लेकिन अगर हमारा टायर खराब है अगर वह फट गया तो उससे भी घटना हो सकती है मुख्य रूप से तेज रफ्तार से न चले के बारे में बताया गया और बताया कि तेज रफ्तार में अक्सर मौत से सामना हो जाता है एहसास तब होता है जब हादसा हो जाता है इसलिए सुरक्षित चले सुरक्षित रहें सभी नागरिक यातायात नियमों के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझे सड़क पर सुरक्षित चले।
सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट






