
बदायूं।बस आपरेटर यूनियन के शिष्टमंडल ने भामाशाह चौराहे से चल रहे डग्गामार वाहनों को रोकने के लिए जिला बस आपरेटर यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में जिला संभागीय परिवहन कार्यालय पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अमरीश कुमार
और प्रशासन राम वचन गुप्ता को एक सूत्रीय ज्ञापन देकर डग्गामार वाहनों को रोकने की मांग उठाई। जिला बस आपरेटर यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि भामाशाह चौराहे से डग्गामार वाहन एक अवैध स्टैंड

बनाकर संचालित हो रहे हैं। जिनके की लिस्ट ज्ञापन के साथ संलग्न की गई है उन्होंने मांग कि इन डग्गामार वाहनों यहां से हटाया जाएं। निजी बस ऑपरेटर सरकार को टैक्स देकर वैध प्रपत्रों पर अपने वाहन संचालित कर रहे हैं निजी बस मालिकों को भारी आर्थिक क्षति हो रही है। ,उन्होंने एआरटीओ से इन डग्गामार वाहनों को अपने प्रवर्तन दल से एवं पुलिस की सहायता से रोकने का कष्ट करें। भामाशाह चौराहे पर डबल डेकर बसों का अवैध स्टैंड बना रखा है उससे प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेशों की भी अवहेलना हो रही है।
शिष्ट मंडल ज्ञापन देने वालों में बस आपरेटर यूनियन के महासचिव मुसताहिद खान, कोषाध्यक्ष पप्पू फारूकी, उपाध्यक्ष भारत गुप्ता, शंकी यादव बस ऑपरेटर्स शामिल रहे।






