बदायूं।अमर ज्योति कंपनी के निदेशकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित एक बार फिर से बुधवार को पीड़ित एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अभियुक्तों की गिरफ्तारी, प्रॉपर्टी सीज करने की कार्रवाई और शहर व समाचार पत्रों में इश्तहार छपवाने को लेकर बड़ी संख्या

में निवेशकों के साथ एसपी सिटी, एसपी देहात और सीओ उझानी से मुलाकात करने के बाद पीड़ितों ने गिरफ्तारी की मांग की। इस पर अधिकारियों ने जल्द से जल्द गिरफ्तार होने का आश्वासन दिया।

आज होगी हाईकोर्ट में सुनवाई
जिला बार एसोसिएशन के महासचिव अरविंद पाल सिंह परमार की ओर से निदेशकों व एजेंटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मुकदमे में बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। अधिवक्ता हाईकोर्ट के लिए रवाना हो गए हैं।

Oplus_131072