निराश्रित गोवंश को आश्रय अभियान 2025 के तहत 34 गोवंशों को प्रदान किया गया आश्रय

खैरथल-तिजारा। एक मई जिले के शहरी क्षेत्रों (नगर परिषद / नगर पालिका) में निराश्रित गौवंश के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका और घटनाओं को देखते हुए जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने इस दिशा में

एक अभिनव पहल “निराश्रित गोवंश को आश्रय अभियान 2025” शुरू की जिसमें अभियान के प्रथम दिन जिले भर में कुल 34 गोवंशों को आश्रय प्रदान किया गया।

जिला कलेक्टर ने बताया कि इस अभियान का संचालन नगर परिषद एवं नगर पालिका क्षेत्रों में किया जा रहा है। अभियान के प्रथम दिन नगर परिषद तिजारा क्षेत्र से 21 गोवंश को श्री मोनी बाबा गौशाला सूरजमुखी आश्रम

मेंआश्रय प्रदान किया। इसी प्रकार नगर परिषद भिवाड़ी द्वारा 11 गोवंश को बाबा मोहन राम गौशाला तथा खैरथल में 2 गोवंशों को आश्रय प्रदान किया गया।
अभियान के तहत नगर परिषद और नगर पालिका स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित कर नगरों में घूम रहे

निराश्रित गौवंश को चिन्हित कर निकटवर्ती गौशालाओं में सुरक्षित रूप से पहुंचाया जा रहा है।

इस अभियान का उद्देश्य दुर्घटनाओं को रोकना, सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना और निराश्रित पशुओं को बेहतर देखभाल उपलब्ध कराना है।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा

Oplus_131072