बरेली। बरेली की कॉफी टेबल बुक का प्रकाशन किया गया है। कॉफी टेबल बुक में बरेली के ऐतिहासिक स्थलों के बारे जानकारी दी गई है। महाभारत काल से पूर्व के पौराणिक नाथ मन्दिरों को स्थान दिया गया है। महाभारत कालीन अहिच्छत्र रामनगर किला का फोटो सहित पूरा विवरण है। ऐतिहासिक, पुरातत्व एवं सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों में रामनगर अहिच्छत्र किला क्षेत्र, नाथ मन्दिर में धोपेश्वर नाथ मन्दिर, तपेश्वर नाथ मन्दिर, मणीनाथ मन्दिर अलखनाथ मन्दिर, त्रिवटीनाथ मन्दिर, वनखण्डीनाथ मन्दिर, पशुपतिनाथ मन्दिर और अहिच्छत्र पार्श्वनाथ जैन मन्दिर के साथ तुलसीमठ, हरि मन्दिर, लक्ष्मी नारायण मन्दिर को स्थान दिया गया है।

हाफिज रहमत उल्ला खान का मकबरा, दरगाह-ए-आला हजरत, दरगाह खानकाह-ए-नियाजिया, फ्रीविल बैपटिस्ट चर्च, क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च, स्टेफिन चर्च, गुरुद्वारा श्री नानकपुरी साहिब जी, कैन्टोमेंट, पांचाल म्यूज्यिम, विविध खान-पान में मिठाई जलेबी, कुल्फी, इमरती एवं स्ट्रीट फूड, वेशभूषा, हस्तशिल्प जरी-जरदोजी, पतंग-मॉझा की लंबी विरासत को कॉफी टेबल के जरिए संजोया गया है। डीएम रविंद्र कुमार ने कॉफी टेबल बुक के जरिए बरेली के पर्यटन स्थलों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया है। डीएम ने बताया कि कॉफी-टेबल बुक में क्यूआर कोड स्कैन कर सम्बन्धित स्थल की वीडियो भी देखने की सुविधा दी गयी है।

दो बार इवरेस्ट फतेह कर चुके हैं जिलाधिकारी बरेली रविंद्र कुमार..

साल 2019 में दूसरी बार एवरेस्ट की चोटी फतह करने के बाद एवरेस्ट सपनों की उड़ान सिफर से शिखर तक पुस्तक में यात्रा वृतांत में एवरेस्ट को एक भौतिक बाधा की सीमा से बाहर जीवन की समस्याओं को चित्रण करते हुए वर्णन किया है। अत्यंत व्यवस्तता के बीच वह लेखन के लिए अपना अमूल्य समय निकाल लेते हैं।

दलाई लामा को अपनी पुस्तक भेंट करते इस रविंद्र कुमार..

..अफसर के साथ बेहतर खिलाड़ी..

डीएम रविन्द्र कुमार एक अच्छे प्रशासनिक अफसर के साथ अच्छे तैराक, कराटे में ब्लैक बेल्ट, बंजी जंपिग, स्कूबा डाइविग,घुड़सवारी मैराथन दौड़ समेत साहसिक यात्रा कर चुके हैं।

IAS रविंद्र कुमार को मिले पुरस्कारों पर एक नजर..

डीएम रविन्द्र सिक्किम खेल रत्न अवार्ड, बिहार विशेष खेल सम्मान,कश्ती रतन अवार्ड, अटल मिथिला सम्मान समेत अनेकों सम्मान से सम्मानित किया चुका है। अब उनकी पुस्तक को सच्चिदानंद हीरानंद अज्ञेय पुरस्कार के लिए शामिल किया गया है।

IAS रविंद्र कुमार द्वारा लिखी गई कुछ पुस्तके..

मैनी एवरेस्ट अंग्रेजी वर्जन, एवरेस्ट सपनों की उड़ान सिफर से शिखर तक,आंतरिक अंतरिक्ष और स्वप्न यात्रा, ललक, माउंट एवरेस्ट काफी टेबल, नई आंखे व 21 वी सीढ़ी।