बदायूं।भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने उझानी ब्लॉक क्षेत्र गांव सिरसौली में गरीब किसान सूबेदार पुत्र स्वर्गीय रूपराम पर वन विभाग ने जंगली सुअर मारने का आरोप लगाकर किसान से पचास हजार रुपए ले लिए थे। इस मामले को भारतीय किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है। आरोप है कि 19 अप्रैल को जंगली

सुअर मौत हो गई थी। वन विभाग के कर्मचारियों ने किसान से 50 हजार रुपए ले लिए थे। यूनियन के द्वारा 29 अप्रैल से लगातार शिकायत की जा रही है उसके बाद भी गांव में कोई उच्चधिकारी जांच करने के लिए नहीं पहुंचा बल्कि 25 हजार रुपए की रसीद काट कर कार्रवाई खत्म कर दी।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा भारतीय किसान यूनियन के कुछ नेताओं से संतुष्टि पत्र लिखवा लिया यह कपट पूर्ण है। वन विभाग में खामियां नहीं तो किसी समझौते के आधार पर पत्र लिखा गया गांव में जाकर जांच क्यों नहीं की गई


उन्होंने कहा इस तरह किसानों से लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा जिले के बड़े अफसरों ने आश्वासन दिया है शीघ्र ही जांच होगी गांव में खुली जांच होनी चाहिए।
मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के गांव का मामला है न किसान को बुलाया गया नहीं गांव में जांच हुई जिससे पैसे लिए गए उसके भी बयान दर्ज किए नहीं ग्रामीणों से पूछताछ हुई घटनास्थल पर जांच हुई आखिर कार्यालय में बैठकर किस तरह जांच हो गई। शनिवार को मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने सदर रेंजर वरुण विकास से मोबाइल से बात की तो उन्होंने कहा हमारे ऊपर आरोप लगाने से कुछ नहीं होता है उसका हमने पोस्टपार्टम कराया है और जुर्माना भी वसूल किया है। 50 हजार रुपए वसूलने की बात आई तो रेंजर बौखला गए कहा हम भी आप लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
भारतीय किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री व वन राज्यमंत्री

के लिए पत्र भेजा है। यूनियन ने कहा है कि इस संबंध में जिलाधिकारी अवगत कराया जाएगा तथा इस मुद्दे को गांव की खुली बैठक में उठाया जाएगा।उन्होंने कहा है प्रशासन 27 तारीख से पहले किसान को न्याय दिलाए नहीं तो वन विभाग के आगे बैठकर भारी संख्या में ग्रामीण वन विभाग का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा।इससे पूर्व में भी सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भारी संख्या में ग्रामीण देने पहुंचे और धरना प्रदर्शन भी किया गया मजिस्ट्रेट जांच को लिख दिया गया है परंतु अभी तक गांव में टीम नहीं पहुंची है।