
बदायूं।भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने डीएफओ कार्यालय पर बुधवार को डेरा डाला। घर वापसी पैसा घर वापसी के नारे लगाए। जिससे विभाग में अफरा तफरी मच गई और वन विभाग को बेगुनाह किसान के 50 हजार रुपए वापस करने पड़े।
विगत 19 अप्रैल को जंगली सुअर की अज्ञात कारणों से मौत हो गई थी। जिसमें उझानी क्षेत्र के ग्राम सिरसौली निवासी किसान को कुछ लोगों ने फसाने की साजिश रची थी। गरीब किसान सूबेदार कुशवाहा को पकड़ कर वन विभाग के कर्मचारियों ने 50 हजार रुपए ठग लिए

इस बात को लेकर किसान यूनियन के नेताओं ने वन विभाग के कार्यालय पर घर वापसी रुपए वापसी को लेकर डेरा डालकर धरना प्रदर्शन किया।
डीएफओ कार्यालय पर सैकड़ो की संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रालियों से माइक लगाकर पहुंचे। डीएफओ कार्यालय में अफरा तफरी का मच गई। फिर उच्च अधिकारियों ने मोर्चा संभाला किसान के 50 हजार रुपए वापस करने के बाद धरना खत्म हो गया।
मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना व मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह से रेंजर से तीखी नोक झोंक के बाद एसडीओ जगन्नाथ कश्यप ने मोर्चा संभाला किसान के रुपए वापस करा दिए। उसके बाद मामला शांत हुआ ।

मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा ईमानदारी की लड़ाई की हमेशा जीत होती है गरीब किसान को न्याय मिल गया है इसलिए अब इस लड़ाई का कोई मतलब नहीं रहा हमारी किसी से कोई लड़ाई नहीं है
मंडल की वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा संगठन के कुछ पदाधिकारियों ने वन विभाग में आकर गड़बड़ी की है उन की खैर नहीं है यह भरी पंचायत में निर्णय लिया गया है इस तरह कार्य करने वाले पदाधिकारी चाहे किसी भी पद पर हो उसका बहिष्कार किया जाएगा। इस बात को शीर्ष नेतृत्व को भी बताया जाएगा उन्होंने कहा यह गरीब किसानों की जीत है संगठन का यही काम है गरीबों की आवाज उठाकर उन्हें न्याय दिलाना।

इस अवसर पर सलारपुर अध्यक्ष पप्पू सैफी ने गोवंशों का मामला उठाते हुए कहा मोहम्मदपुर बिहार पिलासी उझानी ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष सोमवीर सिंह ने कहा हमारी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है यह किसानों की जीत है सिरसौली गांव विकासखंड उझानी का है इसलिए यह लड़ाई मुझे लड़नी है सफलता मिल गई इस अवसर पर बृजपाल प्रजापति, आरिफ गाजी, श्याम पाल सिंह आर्य, भूपराम सिंह यादव, भूरे यादव,रविंद्र कुशवाहा, मदनलाल खुराना, ठाकुर रमेश सिंह फौजी, चंद्रभान सिंह, बनवारी लाल मौर्य, सुरेश सागर, शिवदयाल सागर, पूरनलाल ,रमेश कुशवाहा, भूदेव ,बलवीर सिंह मौर्य, साबिर समेत सैकड़ो की संख्या में किसान मौजूद रहे। डीएफओ कार्यालय पर लंगर खाकर ही धरना की समाप्ति की घोषणा की गई।






