
बदायूं। जंगली सुअर मौत के मामले में पीड़ित किसान ने मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना व मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह के साथ मिलकर जिलाधिकारी से मुलाकात करने के बाद मंगलवार को निष्पक्ष जांच के लिए एक शिकायती पत्र दिया है। जिलाधिकारी से सूबेदार कुशवाहा ने कहा है कि वन विभाग द्वारा 50 हजार रुपए की ठगी की है। अवसर पर मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा 19 अप्रैल को वन विभाग

द्वारा मृतक सूअर को लेकर गरीब किसान सूबेदार से 50 हज़ार रुपए की ठगी कर ली परंतु 1 महीने बाद भी कार्रवाई के नाम पर कोई भी कदम प्रशासन नहीं उठा रहा सदर तहसील थाना उझानी की ग्राम पंचायत सिरसौली का मामला है मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा 27 मई को वन विभाग का घेराव करेंगे। इस मौके पर सिरसौली से दर्जनों लोग आए पूरनलाल कुशवाहा, लालाराम कुशवाहा, तेजपाल कुशवाहा, पप्पू कुशवाह, बाबू सैफी, राम सिंह सागर, धर्मवीर सागर समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।






