
पीड़ित पति ने युवक व उसके साथियों के खिलाफ थाने में दी तहरीर
कुंवर गांव।घटना बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव की है जहां बीती रात गांव का एक युवक अपने अन्य दो साथियों के साथ महिला के के घर में घुस आया पति खेत पर मक्का में पानी लगाने गया था घर में पत्नी अकेली थी ।आरोप है कि इस दौरान युवक ने तमंचे के बल पर उसकी पत्नी को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पत्नी जब चीखी चिल्लाई तो मुहल्ले के लोग

जाग गए इस दौरान युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ धमकी देते हुए भाग गया आरोप है कि इस दौरान युवक पत्नी का मंगलसूत्र , और कान के कुंडल छीन ले गया । गांव के लोगों ने युवक के पकड़ने का प्रयास किया पति के घर आने पर पत्नी ने पूरी घटना बताई जिसके बाद पति ने पत्नी के साथ थाने पहुंचकर पूरी घटना की तहरीर थाना पुलिस को देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है पुलिस मामले की जांच कर रही है ।






