Oplus_131072

बदायूं। बिल्सी तहसील के क्षेत्र के गांव हैदराबाद का रास्ता भूमाफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया है। छह दिनों से मालवीय आवास गृह पर दर्जनों ग्रामीण धरना प्रदर्शन कर रहे है।तहसील प्रशासन ने पैमाइश में रास्ता का मामला खोज लिया है इधर शुक्रवार को धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह व मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना जिले के वरिष्ठ नेता अजब सिंह राजपूत दलबल

के साथ धरना स्थल मालवीय आवास गृह पहुंचे उन्होंने कहा 15 जुलाई को मालवीय आवाज ग्रह पर भूख हड़ताल करेंगे पंचायत उन्होंने कहा सरकार को भी संज्ञान लेना चाहिए कई गांवों का रास्ता बंद हो रहा है इस रास्ते को जनहित में शीघ्र खुलवाया जाए मंजूर हुआ रोड बनवाया जाए विकास खंड अधिकारी ने एसडीम के लिए पत्र लिख दिया है इस मार्ग का निर्माण शीघ्र कराया जाए। इस अवसर पर भजनलाल, जोधा सिंह, राम प्रसाद, भारत सिंह, राकेश ,पवन सिंह, प्रवेश सिंह, राजू सिंह, भूदेवसिंह दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Oplus_131072