कछला । जनपद कासगंज के थाना सिडपुड़ा कस्बा सिडपुड़ा का रहने वाला 12 वर्षीय लखन पुत्र धर्मवीर अपने परिवार के साथ ज्येष्ठ दशहरा पर बदायूं जिले के थाना उझानी क्षेत्र के कछला भागीरथी गंगा घाट पर गंगा स्नान करने आया था जब वह परिवार के साथ गंगा स्नान कर रहा था । तभी वह गहरे पानी में चला गया और गंगा में डूब गया । लखन को गंगा में डूबते देख परिजनों ने शोर मचा दिया । चीख पुकार की आवाज सुन घाट पर मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी और लखन को गंगा से बाहर निकाल लिया । परिजन आनन फानन में लखन को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे । जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। बालक की मौत से परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्टर शिव प्रताप सिंह






