उसावा।कस्बे के वार्ड नंबर 8 में स्थित विष्णु डेयरी प्लांट के पास स्वामी विवेकानंद चैतन्य सेवा समिति द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का नगर के वरिष्ठ नागरिकों ने फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन समिति के अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता और शिवम गौर के द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई।जिसमें दूर-दराज से आए खिलाड़ियों ने लंबी कूद और दौड़ में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें लंबी कूद में प्रथम विजेता शिवम द्वितीय विजेता आकाश हुए, वहीं 400 मीटर दौड़ में शीशांत ने प्रथम और विपिन ने द्वितीय, आकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उसके उपरांत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें ब्लॉक स्तर की टीमों ने प्रतिभाग किया प्रतिभाग के दौरान चेयरमैन पति अनिल सिंह चौहान ने कबड्डी में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को

शील्ड देकर परिचय किया।सीनियर विजेता टीम नगरिया अभय और सीनियर उपविजेता टीम उदेया नगला , जूनियर विजेता टीम बदायूं जूनियर उपविजेता टीम उसावां को थाना प्रभारी निरीक्षक वीरपाल सिंह ने प्रतीक चिन्ह देकर मेडल पहनाकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह, अनेकपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, विवेक मोहनपाल, विपिनयादव, अमरपाल यादव, संतोष गुप्ता, अवधेश दीक्षित, अत्येंद्र यादव, सुभाष गुप्ता, गिरीश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, सुरेंद्र राजपूत, योगेश यादव , रतन गुप्ता,रविंद्र यादव सहित लोग मौजूद रहे।



