
बदायूं। थाना उसैहत क्षेत्र के गांव शिंभूनगला में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है गांव के ही खेतिहर इलाके में 6 बंदरों के शव मिलने से गांव में हड़कप मचा हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि जब हम लोग खेतों की तरफ गए तो वहां एक साथ कई बंदरों के शव बड़े मिले।कुछ बंदर तड़पते हुए और उनके मुंह से झाग निकल रहे थे। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की तहरीर पर पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत थाना पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा

दर्ज कर लिया है। स्थानीय लोगों को आरोप है कि गांव में बंदरों की बढ़ती संख्या से परेशान लोगों ने उन्होंने जानबूझकर किसी ने जहर दिया है।
उसैहत थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि बंदरों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अज्ञात में पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है।





