
बरेली खादी महोत्सव का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया
बरेली खादी महोत्सव मे 100 से अधिक लगाए स्टॉल
बरेली । गुरुवार को विशप मण्डल इंटर कालेज के मैदान में बरेली खादी महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग द्वारा पशुधन मंत्री ने खादी के वस्त्रों की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और खादी से तैयार उत्पादों के बारे में जाना। यह महोत्सव 23 जनवरी से लेकर चार फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है, बरेली खादी महोत्सव मे 100 से अधिक स्टॉल लगाए गए है। जिससे खादी ग्रामोद्योग द्वारा तैयार वस्त्रों, और माटी कला के उत्पादों को सजाया गया है।

वही इस दौरान स्कूली बच्चो के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में उद्योग में तरक्की कर रहा है कुटीर उद्योग लगभग समाप्त होते जा रहे हैं इसलिए बरेली खादी महोत्सव के माध्यम से मंडल स्तरीय खादी ग्रामोंउद्योग प्रदर्शनी लगाई गई है इसमें उद्योगों ने अपने स्टॉल लगाए हैं और अपनी शिल्पकार और कलाकारी का प्रदर्शन किया है हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि भारत आत्म निर्भर बने उद्योगों में आगे आए तो प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए तीन चीजों की आवश्यकता होती है पहली आवश्यकता सुरक्षा है दूसरी बैंकिंग लोन की व्यवस्था और तीसरी यातायात की सुविधा जो बरेली में एयरपोर्ट भी है अच्छी ट्रेन सेवाएं हैं बेहतर ट्रांसपोर्ट और बस सेवाएं हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश बहुत तरक्की कर रहा है बरेली का भी नाम काफी रोशन हो रहा है हमारी सरकार उद्योग धंधों को बढ़ावा दे रही है बहुत से उद्योगपति अपना उद्योग लगा रहे हैं।