
बदायूं।थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव भवानीपुर में छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए किसानों द्वारा खेत में कंटीले तार लगाए गए है कंटीले तारों में फंसकर काले हिरण की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेतों में लगे कंटीले तारों में करंट आ रहा था।जिस कारण हिरण की मौत हुई। गुरुवार को सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हिरण के शव का पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया है।
गांव भवानीपुर के किसानों ने छुट्टा पशुओं से फसल को बचाने के लिए खेत के चारों तरफ तारबंदी कर रखी हैं। इन तारों में करंट भी छोड़ दे रहे हैं। बुधवार की रात एक काला हिरण खेत में लगे तारों में फंस गया। तारों में करंट आने के कारण उसकी मौत हो गई। गुरुवार को सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो उन्होंने काले हिरण का शव देखा। मौके पर भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने हिरण के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली आईवीआरआई भेज दिया है। इस संबंध में वन विभाग के रेंजर मनोज कुमार से बात की गई मगर बात नहीं हो पाई।








