कादरचौक – विकास खंड कादरचौक पर स्थित इफको ई बाजार समिति पर किसानों से यूरिया के नाम पर खुलेआम लूट हो रही है। यूरिया की बोरी पर 266 रुपये का रेट दर्ज है। जबकि किसानों से 275 रुपये लिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं दो बोरी यूरिया लेने पर किसान को 240 रुपये का नैनो भी दी जा रही है यह कादरचौक की समिति पर हालत है कि इतनी सर्दी के बीच महिलाएं घर का चौका बर्तन का काम छोड़कर सुबह पांच बजे से ही लाइन में आकर खाद के लिए लग जा रही हैं। फिर भी खाद मिल नहीं पा रही है आए दिन कादर चौक की समिति पर खाद की ब्लैक ज्यादा की जा रही है यूरिया किसानों को नहीं मिल पा रही हैं शुक्रवार को समिति पर एक विवाद भी हुआ यह विवाद यूरिया ओवर रेड बेचने के कारण हुआ था विवाद में बताया 1026 की तीन बोरी मिली जिससे किसान को बुरा लगा था।

रिपोर्टर शिव प्रताप सिंह