भिवाड़ी । लूट और गोली कांड को लेकर कांग्रेस नेता एआईसीसी महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने आज ज्वेलर्स के साथ हुई गोली कांड को लेकर

घटनास्थल सेक्टर 1 हाउसिंग बोर्ड पहुंचे, और परिजनों से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने स्वर्ण समाज के प्रदेश अध्यक्ष शीशराम सोनी, भिवाड़ी अध्यक्ष मनोज

सोनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र जी, मोबाइल यूनियन अध्यक्ष शुभम पटेल एवं बीआईसीआई अध्यक्ष प्रदीप दायमा से मुलाकात की। इस अवसर पर पत्रकारों के

सवालों का जवाब देते हुए भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा की यह सरकार बड़े-बड़े दावे करती आई है, लेकिन हर मुद्दे पर यह सरकार फेल हो चुकी है। रोड नहीं बन रहे हैं,

सफाई नहीं हो पा रही है। महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं, इन्हें कोई अनुभव ही नहीं है। ऐसा लगता है सरकार को अफसर चला रहे हो, जनता के नुमाइंदे नहीं चला रहे। आज यदि चुनाव हो जाए तो 20 सीट भी नहीं आएगी।
रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा




