
लेखपाल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
कुंवर गांव ।थाना सिविल लाइन क्षेत्र के आरिफपुर नवादा क्षेत्र के कब्रिस्तान की जगह खसरा नम्बर 445/0.164 हेक्टेयर जो भू अभिलेखों में कब्रिस्तान के रुप में दर्ज है जहां नीम के खड़े दो हरे पेड़ व 5 गूलर , पाकड़ सहित 10 पेड़ अज्ञात लोगों ने 19 दिसंबर को

काट लिए ।जिसकी सूचना जब लेखपाल कमल कुमार सिंह को मिली तो उन्होंने थाना सिविल लाइन में तहरीर देकर सरकारी कब्रिस्तान की सम्पत्ति को क्षति पहुंचाने के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है ।



