
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा थाना इज्ज़तनगर क्षेत्र में लावारिस, मुकदमों से संबंधित एवं सीज किए गए वाहनों के रख-रखाव हेतु नवनिर्मित डम्पिंग यार्ड का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस डम्पिंग यार्ड की स्थापना का मुख्य उद्देश्य थाना परिसरों में खड़े वाहनों के कारण उत्पन्न अव्यवस्था व स्थान की कमी की समस्या का समाधान करना है। यह यार्ड आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसमें वाहनों की सुरक्षा, डिजिटल रिकॉर्ड रख-रखाव, और नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने की समुचित व्यवस्था की गई है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने अपने संबोधन में कहा:
“यह डम्पिंग यार्ड न केवल पुलिस प्रशासन के कार्यों को अधिक व्यवस्थित बनाएगा, बल्कि जनसुविधा, नगर स्वच्छता एवं सार्वजनिक स्थानों पर व्यवस्था बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाएगा। हमारा प्रयास है कि लावारिस एवं सीज वाहनों का नियमानुसार, शीघ्र और पारदर्शी निस्तारण हो, जिससे जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।”

उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि यार्ड के संचालन में पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी, तथा इसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी
मानुष पारीक – पुलिस अधीक्षक नगर
मुकेश चन्द्र मिश्र – अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, मोहम्मद अकमल खान – अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, आशुतोष शिवम – क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम पंकज श्रीवास्तव – क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय नीलेश मिश्र क्षेत्राधिकारी हाइवे
प्रभारी निरीक्षक इज्ज़तनगर सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।