
बरेली बिग ब्रेकिंग..
हाल ही में, उत्तर प्रदेश सरकार ने अवैध टैक्सी और बस स्टैंडों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. इस निर्देश के पालन में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर मानुस पारीक ने सैटलाइट बस स्टैंड पर अवैध टैक्सी स्टैंड पर छापा मारा।

इस छापा में, कई अवैध टैक्सियां पकड़ी गईं और उन पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा, टैक्सी स्टैंड के संचालन किसी तरीके से मौका पाकर भाग गया जिसको पकड़ने के लिए पुलिस को लगाया गया है।
यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश सरकार के उस अभियान का हिस्सा है जो अवैध टैक्सी और बस स्टैंडों को बंद करने के लिए चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत, विभिन्न जिलों में अवैध टैक्सी और बस स्टैंडों को बंद करने के लिए कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस अधीक्षक मानुस पारीक व क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में इंस्पेक्टर बारादरी सहित भारी फोर्स के साथ आज सैटलाइट बस स्टेशन पर पहुंचे वहां पर उन्होंने अवैध टैक्सियों को दौड़ा कर पकड़ा पुलिस देखकर टैक्सी और अवैध बस संचालक गाड़ियां लेकर इधर-उधर भागने लगे लेकिन भारी फोर्स होने के कारण कोई भाग नहीं पाया और करीब 50 टैक्सी व कई बसों को पुलिस ने पड़कर उनके चालान काटे इसी के साथ-साथ पीलीभीत बायपास रोड पर अवैध कर बाजार जो की रोड तक गाड़ियां लगाए हुए थे उनको भी पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर चालान किए गए कुल मिलाकर लगभग 200 गाड़ियों के चालान पुलिस द्वारा किए गए जिससे इलाके में अफरा तफरी का माहौल रहा,

चेकिंग के दौरान पाया गया कि एक वरना गाड़ी में विधायक लिखा हुआ स्टीकर लगा था,पता करने पर पाया गया कि वह स्टिकर 2023 विधानसभा का था जो किसी ने अवैध रूप से लगा रखा था जब जानकारी की तो पता लगा किसी ने सुल्तान बेग पूर्व विधायक मीरगंज का स्टिकर लगाकर गाड़ी चला रहा था पुलिस ने गाड़ी को शीज कर थाने भिजवा दिया..