भिवाड़ी। नजदीक राजस्थान हरियाणा बॉर्डर पर स्थित आकेड़ा गांव में आज दोपहर करीब 2:30 बजे के लगभग अज्ञात कारणों के चलते एक प्लास्टिक के

गोदाम में आग लगने से भयावह स्थिति बनी हुई है, साथ ही स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। आग क्षेत्र में तेजी से फैलती जा रही है, साथ ही रुक-रुक कर धमाकों के

साथ स्थिति और भी भयावह हो गई है। भिवाड़ी रीको फायर तथा हरियाणा धारूहेड़ा फायर कर्मचारी आग पर

काबू पाने की कोशिश में लगे हुए हैं, साथ ही आसपास के लोग भी बाल्टी से पानी भर भर कर आग बुझाने में जुटे हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्टर मुकेश कुमार शर्मा