बदायूं।अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधकों की शनिवार को कृष्णा लॉन में मुकेश रस्तोगी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
मुख्य अतिथि सत्य भूषण गुप्ता प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्य्क्ष मंडल प्रभारी दिनेश चंद गुप्ता विशिष्ट अतिथि बुलंदशहर के प्रभारी विपिन कुमार बंसल को फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
बैठक में मुख्य मुद्दा माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधकों की प्रमुख समस्या रही। विद्यालय में सफाई कर्मचारी और शिक्षकों का अभाव होना,विद्यालय की बिजलीं का बिल ,नगर पालिका का गृहकर आदि की समस्याओं पर विशेष वार्ता की गई।


मुख्य अतिथि ने कहा कि जनपद प्रबंधन को मजबूत बनाए रखना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा प्रबंधनतंत्र को किसी स्तर की समस्याएं उतपन्न होती है तो प्रांत को अतिशीघ्र लेटर लिखें जिससे प्रांतीय कार्यकारिणी संगठन सरकार के माध्यम से अति शीघ्र निराकरण करायागा।
बैठक का संचालन डॉ प्रतिभा मिश्रा ने किया। मुकेश रस्तोगी प्रबंधक राजाराम महिला इंटर कॉलेज ने अध्यक्षता की भूमिका निभाई।
इस मौक पर अखिलेश शर्मा संगठन मंत्री,अनिल कुमार शर्मा संरक्षक, नीरज रस्तोगी,अश्वनी भारद्वाज महामंत्री,प्रशांत शर्मा कोषाध्यक्ष,शैलेंद्र अग्रवाल, डॉ प्रतिभा मिश्रा,सचिन कुमार गुप्ता,अमित पाठक ,इं प्रमोद कुमार शर्मा,सहित खुशालुदीद्न, राजवीर राठौर,रंजीत आदि प्रबंधक उपस्थित रहे।

Oplus_131072