लखनऊ-अयोध्या रोड पर रोजाना 8 वजहों से जाम की समस्या। यातायात विभाग के सर्वे में खुलासा हुआ कि अंडरपास के डिजाइन में गड़बड़ी और बिजली पोल जाम की प्रमुख वजह हैं। रोजाना 3 से 4 लाख वाहन इस रोड पर चलते हैं, और कमता तिराहा, चिनहट तिराहा, BBD कट, मटियारी कट, तिवारीगंज कट, मर्सिडीज कट पर जाम लगता है। कमता चौराहे का आईलैंड छोटा कर हाईवे चौड़ा किया जाएगा।
रिपोर्टर सचिन गुप्ता जिला एटा







