बदायूं। अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को मालवीय आवास गृह पर धरना प्रदर्शन किया गया। जिला बार एसोसिएशन के महासचिव अरविंद पाल सिंह परमार के नेतृत्व में सैकड़ो जमाकर्ता अधिवक्ताओं ने

प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।जिसमें कंपनी के निदेशक शशिकांत मौर्य और उनके भाई सूर्यकांत,श्रीकांत के साथ सूरजपाल सिंह व एजेंटों की गिरफ्तारी की मांग की गई। प्रदर्शन कर रहे जमाकर्ताओं का कहना है कि आरोपियों पर कई मुकदमे दर्ज हैं

उनका वारंट जारी होने के बावजूद पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन लेकर शासन में मामला उठाने का आश्वासन दिया है उन्होंने पीड़ित को न्याय दिलाने का प्रयास करने की बात कही है। अधिवक्ताओं का कहना है प्रशासन ने जमाकर्ताओं की बातें न मानी तो आंदोलन बड़ा किया जाएगा।

Oplus_131072