मृतक की शिनाख्त करने में जुटी पुलिस
गुरुवार की देर रात बदायूं बिजनौर स्टेट हाईवे पर दारानगर के समीप हुआ हादसा
घटना को अंजाम देकर अज्ञात वाहन चालक हुआ फरार
बदायूं। बिजनौर स्टेट हाईवे पर बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन रौंदकर फरार हो गया। घटना में युवक का शरीर दो भागों में बट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया है, लेकिन देर रात तक मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
घटना गुरुवार की रात साढ़े नौ बजे बदायूं बिजनौर स्टेट हाईवे पर गांव दारानगर के समीप की है। बाइक सवार अज्ञात युवक को कोई अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। बाइक सवार के लिए टक्कर इतनी जबरदस्त थी, उसका शरीर दो भागों में बंट गया। हादसे के बाद हाईवे पर गुजर रहे लोगों ने घटनास्थल का नजारा देखा, तो स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटना की खबर मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक कमलेश मिश्रा मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। मृतक युवक की शिनाख्त के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिया। बाइक के नंबर के आधार पर बिल्सी कोतवाली के गांव बेहटा गुसाई लालता प्रसाद पुत्र चरण सिंह के घर पर घटना की सूचना दी गई है। लेकिन देर रात तक मृतक के शव की पहचान नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश मिश्रा ने बताया, मृतक की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर अकरम मलिक



