
बदायूं। अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर एक मई के अवसर पर श्रम विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संयुक्त रूप से विचार गोष्ठी, विधिक जागरूकता, श्रमिक पंजीकरण एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन

गंगा एक्सप्रेस वे की निर्माण साइट भानपुर पर किया गया। सहायक श्रम आयुक्त अजीत कुमार कनौजिया ने बताया कि श्रमिकों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।

श्रम विभाग से सहायक श्रमायुक्त ने श्रम कानूनों की विस्तृत जानकारी दी तथा विभाग द्वारा निर्माण श्रमिकों

के लिए संचालित योजनाओं के विषय में विस्तार से बताया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिव कुमारी ने लोक अदालत, निःशुल्क विधिक सहायता तथा

महिलाओं के लिए कार्यस्थल पर कानूनी संरक्षण के विषय में लाभ और योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।





