
बदायूं। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर संगठित श्रमिकों को राजकीय मेडिकल कॉलेज के ठेकेदार ने काम करने के बाद श्रमिकों को मजदूरी नहीं दी और 15 दिन की बकाया मजदूरी खा गया। मजदूरी नहीं मिलने से श्रमिक परेशान होकर भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रवक्ता राजेश सक्सेना के आवास पर पहुंचे। उन्होंने इस बात को और श्रमिकों के हक में गंभीरता से मुद्दा को उठाया उठाया।
भीषण गर्मी को वजह से श्रमिकों का बुरा हाल हो रहा है उसके बाद भी श्रमिकों को ठेकेदार उनकी मजदूरी नहीं दे रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के ठेकेदार शिव कुमार के आवास पर श्रमिक पहुंचे तो उसने बाहर से मना कर दिया कह दिया वह घर पर नहीं है। श्रमिकों की ठेकेदार पर 15 दिन की मजदूरी बकाया है।

मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि भूख और प्यास से परेशान मजदूरों को परेशान किया जा रहा है किस तरह इंसान बदल गया है लोगों में इंसानियत नाम की चीज नहीं रही है उन्होंने कहा असंगठित मजदूरों को इंसाफ दिलाने के लिए मैं खुद संघर्ष करूंगा। इनका जो रुपया बकाया है उसे दिलवाऊंगा। इस संबंध में जिलाधिकारी व राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा मजदूरों का हनन नहीं होने दिया जाएगा चाहे भारतीय किसान यूनियन को संघर्ष करना पड़े। उन्होंने कहा है शुक्रवार को जिलाधिकारी व प्रधानाचार्य से वार्ता की जाएगी और ठेकेदार की जो धनराशि जमानत के रुप में जमा है उससे वसूल कराया जाएगा।
एक मई को लाचार मजदूर राजीव सिंह, गोधन सिंह, नरवीर सिंह, सुधीर सिंह,मनोज सिंह, श्याम पाल सिंह, दिनेश सिंह, सुधीर सिंह आदि लोग पहुंचे।






