जैतपुर। कस्बे में श्री राम जानकी मैदान में चल रही रामलीला में शनिवार को लंका दहन का मंचन देख दर्शक भाव विभोर हो गए ।पूरा पंडाल जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।सीता माता को रावण छल से हरण कर ले जाता है।राम-लक्ष्मण माता सीता को सब जगह ढूंढते हैं।तभी रास्ते में उनकी मुलाकात गिद्ध राज जटायु से होती है।वह अपनी दृष्टि से देखकर सीता के लंका में होने की जानकारी देते हैं।इस पर हनुमान प्रभु श्रीराम द्वारा दी गई मुद्रिका को मुंह में रखकर समुद्र को लांघकर लंका पहुंच जाते हैं। वह अशोक वाटिका में सीता माता से भेंटकर प्रभु का संदेश देते हैं। भूख लगने पर हनुमान एक वाटिका में जाकर फल तोड़कर खाने लगते हैं। इसी दौरान अक्षय कुमार वहां पहुंचता है। हनुमान उसे पटक कर मार गिराते हैं। तब मेघनाद आकर हनुमान को ब्रह्म फांस में बांधकर रावण के दरबार में ले जाता हैं। वहां वह रावण को अपना परिचय देने के बाद राम से मित्रता करने का सुझाव देते हैं।इस पर रावण क्रोधित हो उठता है। और जान से मारने का आदेश देता है।तभी विभीषण की सलाह पर हनुमान की पूंछ में आग लगा दी जाती है। हनुमान अपनी पूंछ की आग से पूरी लंका को जला डालते हैं।बाद में सीता माता से अनुमति लेकर लौटते हैं और प्रभु राम को संदेश देते हैं।

रिपोर्ट अनमोल यादव