सम्भल। श्रीमद् भागवत कथा गोपाल धर्मशाला मोहल्ला ठेर में गत सात दिनों से चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का समापन आज हवन की पूर्ण आहुति व विशाल भंडारे के साथ हुआ। जिसमें मुख्य आयोजिका मीनू रस्तोगी, एवं सहयोगी की भूमिका में रहे हिंदू जागृति मंच का विशेष सहयोग रहा।कथा व्यास परम पूज्य श्री राम स्नेही मिश्रा जी ने आज सात दिनों से चल रही कथा के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन एक साथ सूक्ष्म रूप में किया।
उन्होंने कहा हवन यज्ञ से वातावरण व वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है।दुर्गुणों के स्थान पर सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। श्री मद्भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान व वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। जिसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है। अतः हमें सदैव सत्कर्म और पूजा पाठ करते रहना चाहिए।

सम्भल मै भंडारे के प्रसाद का वर्णन करते हुए कहा प्रसाद तीन अक्षर से मिलकर बना है-
पहला प्र का अर्थ प्रभु,
दूसरा सा का अर्थ साक्षात
व तीसरा द का अर्थ होता है दर्शन। जिसे हम सब प्रसाद कहते हैं।


प्रत्येक कथा या अनुष्ठान का तत्वसार होता है जो मन, बुद्धि व चित्त को निर्मल कर देता है। मनुष्य शरीर भी भगवान का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ प्रसाद है। जीवन में प्रसाद का अपमान करने से स्वयं भगवान का अपमान होता है। भगवान को लगाए गए भोग का बचा हुआ शेष भाग मनुष्यों के लिए प्रसाद बन जाता है।
समापन पर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई तथा भंडारे का आयोजन किया गया है। जिसमें समस्त भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया। तद्उपरांत मीनू रस्तोगी ने व्यास श्री राम स्नेही मिश्रा उनकी मंडली, श्रद्धालुओं,रस्तोगी परिवार और विशेष रूप से हिंदू जागृति मंच का आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम अनुशासित व व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। इस दौरान मीनू रस्तोगी, सौरव रस्तोगी, सरिता

गुप्ता, विष्णु कुमार, सुभाष चंद्र शर्मा, अजय कुमार शर्मा, शोभा गर्ग, अनुराग सुधांशु, मनोज गुप्ता, मंजू रावत ,सौरभ गुप्ता, किरण गर्ग, विकास रस्तोगी ,विनोद अग्रवाल, अरुण अग्रवाल ,सुबोध गुप्ता, रूपाली गुप्ता, आशा गुप्ता ,भारत मिश्रा, नवनीत कुमार, संगीता रस्तोगी, अंकुर रस्तोगी, लवीना रस्तोगी, शेफाली रस्तोगी, विनीत रस्तोगी, श्याम शरण शर्मा ,सुनीता यादव ,राजेंद्र गुर्जर आदि उपस्थित रहे।