सहसवान।भाजपा के बूथ अध्यक्षों का अपनी ही पार्टी पर आक्रोश बोले नहीं सुनता कोई भी अधिकारी चाहे क्यों न किसी भी विभाग का काम क्यों ना हो भाजपा के बूथ अध्यक्षों मैं काफी समय से आक्रोश दिखाई दे रहा है। वहीं कुछ बूथ अध्यक्षों का कहना है।कि हमें किसी भी तरह की कोई जानकारी भी नहीं दी जाती हमारे लिए सिर्फ इस्तेमाल किया जाता है।चुनाव के टाइम पर बता दे देखा जाए तो बूथ अध्यक्ष पार्टी की सबसे बड़ी जड़ मानी जाती है। जो प्रत्येक वोटरों को एकत्रित कर वोट डलवाने से लेकर अपने बूथ पर पार्टी को मजबूत करना है। लेकिन बता दे वहीं कुछ बूथ अध्यक्षों का कहना है। आखिर हम अपनी समस्या किस नेता के आगे रखें कोई हमारी सुनता ही नहीं है। अगर वाकई देखा जाए तो सहसवान में बूथ अध्यक्ष क्या जनता की भी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। जिसके कारण जनता का भी जमकर शोषण होता दिखाई दे रहा है। कम को लेकर लोग चक्कर लगाते लगाते थक जाते हैं। और आखिरकार अपनी बदनसीबी को ही कोसने लगते हैं। सहसवान में देखा जाए तो हर विभाग पूरी तरह अपनी मनमर्जी पर उतारू है।चाहे वह कोई सा भी बिभाग क्यों ना हो। एक राशन कार्ड भी बनवाने के लिए लोग सालों चक्कर तहसील के लगाते रहते हैं। अगर खेत की नपत हो उसे खेत के नपवाने के लिए भी लोग चक्कर लगाते रहते हैं। लेकिन आखिरकार थक हार कर बैठ ही जाते हैं। अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय में इसका असर आने वाले चुनाव में देखने को मिलेगा।