सहसवान। क्षेत्र के ग्राम सुजावली प्राथमिक विद्यालय व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नसीरपुर टप्पा मलसाई और प्राथमिक विद्यालय पावड़ पुख्ता में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस इस मौके पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जी रीता गंगवार ने कहा कि हमारा देश 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ था और 26 जनवरी 1950 को इस के संविधान को आत्मासात किया गया इसके तहत भारत देश को एक लोकतंत्र सप्रभु और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस मौके पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के अध्यापक रोहित कुमार, अध्यापिका संगीता, आरती यादव आदि मौजूद रहे। और इसी तरह प्राथमिक विद्यालय पावड़ पुख्ता के प्रधानाध्यापक भूपेंद्र सिंह व शिक्षामित्र अनार सिंह ने बच्चो को अपने संबोधन में कहा कि आज भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दिन ही हमारे देश को अपना संविधान मिला था। 26 जनवरी 1950 को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर भारत का संविधान लागू किया गया था। संविधान लागू होने के बाद हमारा देश भारत एक गणतंत्र देश बन गया। इस के 6 मिनट बाद 10 बजकर 24 मिनट पर राजेंद्र प्रसाद ने भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। इस दिन पहली बार बतौर राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद बग्गी पर बैठकर राष्ट्रपति भवन से निकले थे। इस मौके पर शिक्षामित्र तालिब आंगनवाड़ी रेखा रानी ने बताया कि यह संविधान ही है जो भारत के सभी जाति और वर्ग के लोगों को एक दूसरे से जोड़े रखता है। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। 2 साल, 11 महीने और 18 दिन में यह तैयार हुआ था। संविधान को लागू करने के लिए 26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया, क्योंकि 1930 में इसी दिन कांग्रेस के अधिवेशन में भारत को पूर्ण स्वराज की घोषणा की गई थी।