सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार, वनमंत्री डा अरूण कुमार और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के साथ डीएम रविन्द्र कुमार और एसएसपी घुले सुशील चन्द्रभान जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पूरे नवरात्रि में चलेगा मिशन शक्ति अभियान..

प्रदेश के सभी 75 जिलों में जागरुकता रैली का शुभारंभ किया गया

प्रदेश के हर जनपद के स्कूल, कॉलेज में निकली जाएगी प्रभात रैलियां


बरेली समेत समूचे उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति का शनिवार से आगाज हो गया। राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि से पहले मिशन शक्ति का शुभारंभ किया तो वहीं बरेली में सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार, वनमंत्री डा अरूण कुमार और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के साथ डीएम रविन्द्र कुमार और एसएसपी घुले सुशील चन्द्रभान जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह मिशन शक्ति का चौथा चरण होगा। बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति के इस अभियान में नारी उत्थान के लिए चलायी गयी योजनाओं की जानकारी महिलाओं को दी जायेगी। वहीं महिला सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया जायेगा। इस बार पूरे नवरात्रि में चलने वाले मिशन शक्ति अभियान के तहत दुर्गा पूर्जा पंडालों से लेकर गांव,शहर कस्बों में भी जागरूकता फैलायी जायेगी। जागरूकता रैली के शुभारंभ के मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल और नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स भी मौजूद रहीं।


राजधानी लखनऊ में मिशन शक्ति के आगाज के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2020 में महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया गया, जिसकी थीम सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन थी। तीन मुद्दों को लेकर शुरू हुआ कार्यक्रम आज मिशन शक्ति के नाम से जाना जाता है। इस कार्यक्रम ने प्रदेश में लोकप्रियता हासिल करने के साथ पूरे देश में महिला संबंधी अपराध को नियंत्रित करने और अपराधियों को सजा दिलाने वाले राज्यों में अग्रणी राज्य बन गया। मिशन शक्ति की सफलता का ही परिणाम है कि भारत सरकार ने भी महिला सुरक्षा के लिए चलाए जाने वाले अभियान का नाम मिशन शक्ति रखा है, जो यह दर्शाता है कि जब कोई भी इनिशिएटिव समाज में व्यापक जागरूकता का बड़ा माध्यम बनता है तो उसे राष्ट्रव्यापी बनने में देर नहीं लगती है। मिशन शक्ति के इस चौथे चरण का भी यह उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न तरह के कार्यक्रम चलाती है, लेकिन जिनके लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है उन्हे इसकी जानकारी ही नहीं हो पाती। इसकी वजह से वह इसका लाभ नहीं उठा पाते। ऐसे में प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए जागरुकता रैली का शुभारंभ किया गया है। इसके बाद प्रदेश के हर जनपद के स्कूल, कॉलेज में प्रभात रैलियां निकाली जाएंगी। इसके अलावा उन जनपदों में महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन को लेकर अच्छा काम करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।


बरेली में हुए कार्यक्रम में सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि यह महिलाओं को लेकर भारत सरकार और केन्द्र सरकार जो निर्णय ले रही है वाकई में सराहनीय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह महिला आरक्षण की बात की है उसके प्रति हर तरफ प्रसन्नता है। यह आज की आवश्यकता है कि बेटियों की चिन्ता की जाए