बदायूं । गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर महानवमी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। श्रद्धालुओं ने लोक कल्याणार्थ यज्ञ भगवान को विशेष आहुतियां समर्पित कीं। विभिन्न संस्कारों के साथ कन्या भोज भी कराया गया। मुख्य वक्ता अनिल प्रकाश गुप्ता ने कहा कि शक्ति सदा मर्यादा में रहने की सीख देती है। मर्यादित शक्ति ही अनोखे सृजन के कार्य करती है। मर्यादा के अनुशासन में बनकर व्यक्ति महानतम बनता है। शिवमवदा, श्रेया ने वेदमंत्रोच्चारण किया। आत्मीय परिजनों ने गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित कीं। श्रीमती दया शर्मा, रजनी मिश्रा, माया सक्सेना ने मां दुर्गा के विराट स्वरूप का पूजन किया। गायत्री शक्तिपीठ पर सैकड़ों कन्याओं को भोजन कराया गया‌। प्रज्ञा गीत ‘”हमारा है यह दृढ़ संकल्प, नया संसार बसाएंगे नया इंसान बनाएंगे” की सुंदर प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी अनिल कुमार राठौर, परिब्राजक सचिन देव, सुरेंद्र नाथ शर्मा, आर्येंद्र यादव, ध्रुव यादव, मोना, मुन्नी देवी, कालीचरण पटेल, रामचंद्र प्रजापति, सीमा गुप्ता, मदन लाल था, वीरेंद्र रस्तोगी, ममता शर्मा, संजीव कुमार, राजेश्वरी आदि मौजूद रहीं।