बदायूं। थाना जरीफनगर पुलिस ने आबकारी अधिनियम से संबंधित पुराने मुकदमे में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजयपाल पुत्र दर्शन सिंह निवासी ग्राम करियावैन, थाना जरीफनगर, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। अभियुक्त मुकदमा संख्या 48/2021, धारा 60 आबकारी अधिनियम में संबंधित था।
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

You missed